Friday, February 13, 2026
Homeचिड़ावामकर संक्रांति बना मानवता का त्योहार, श्री राम परिवार ने बांटी खुशियां,...

मकर संक्रांति बना मानवता का त्योहार, श्री राम परिवार ने बांटी खुशियां, बच्चों संग संगठन ने उड़ाई पतंग

चिड़ावा: शहर में मकर संक्रांति के पर्व पर श्री राम परिवार ने जरूरतमंद झुग्गी-बस्ती के बच्चों तक पहुंचकर मिठाई, पतंग और मांझा वितरित किया। सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए संगठन ने त्योहार की खुशियां उनके संग बांटी, जिन्हें अक्सर समाज में उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर स्थानीय सामाजिक संगठन श्री राम परिवार के कार्यकर्ता चिड़ावा क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में पहुंचे और वहां रहने वाले बच्चों के बीच त्योहार के उपहार बांटे। पतंग, मिठाई और मांझा थामते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई और माहौल में उत्सव की रौनक दिखाई दी। संगठन के सदस्यों ने त्योहार का महत्व समझाते हुए बच्चों के साथ खुले आसमान में पतंग उड़ाने का आनंद भी लिया।

संगठन के अध्यक्ष सुरजीत सैनी ने कहा कि श्री राम परिवार का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो दिहाड़ी मजदूरी और कठिन हालात में जीवन गुजारते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के हर बच्चे को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए और त्योहार तभी पूर्ण बनते हैं जब उनका आनंद सब तक पहुंचे। उनके अनुसार यह कार्यक्रम केवल उपहार बांटना नहीं, बल्कि आत्मीयता का एहसास जगाने की पहल है।

गौरतलब है कि श्री राम परिवार लंबे समय से चिड़ावा क्षेत्र में सेवा कार्य, गौ सेवा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंद वर्ग की मदद में सक्रिय रहा है। संगठन के सदस्य पवन शर्मा नहवाल, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, रजनीकांत मिश्रा, योगेश गुप्ता, चंद्रमोली पचरंगिया, मनीष शर्मा, अमित लाटा, सत्यनारायण टिल्लू वर्मा, मुकेश पारीक और देवेंद्र वर्मा ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया और बस्ती के परिवारों को सम्मानपूर्वक त्योंहार से जोड़ने की भूमिका निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!