Friday, March 6, 2026
Homeचिड़ावाबावलिया बाबा 179वां जन्मोत्सव: श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने 179...

बावलिया बाबा 179वां जन्मोत्सव: श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने 179 दीप प्रज्वलित कर मनाया भव्य उत्सव

चिड़ावा: परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा का 179वां जन्मोत्सव शुक्रवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार की ओर से नित्य प्रभात फेरी के समापन के बाद मिल्क केक काटकर, टॉफी का प्रसाद लगाकर और 179 दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति, भजन, और आध्यात्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

समारोह में नगर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और भक्त मौजूद रहे जिनमें शंकरलाल वर्मा, विपुल अग्रवाल, बृजेश वर्मा, पुरुषोत्तम पिचानवावाला, प्रकाश मालानी, सुरेश मालानी, आनंद खेतान, नविश चौधरी, झंडी प्रसाद, हिम्मतरामका, रामचंद्र शर्मा, राकेश बजावावाला, मोहन गाड़ाखेड़ावाला, राजकुमार भालोटिया, मूलचंद नरहरिया, सुशील शर्मा और ललित भगेरिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में नमन किया।

प्रसाद वितरण और दीप प्रज्वलन के दौरान महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। टीना शर्मा, ऋतु अमित सूरजगढ़िया, बबीता सूरजगढ़िया, सुमन मालानी, मधुबाला जांगिड़, आनंद खेतान, शोभा चौधरी, सुनीता शर्मा, मधु रवि शर्मा, अनीता चौधरी सहित श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन के साथ आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

कार्यक्रम में मिल्क केक काटकर प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। प्रभात फेरी परिवार द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली हरि कीर्तन यात्रा के उपरांत जब पूरा समाज एक साथ बाबा का जयगान करने के लिए एकत्रित हुआ तो वातावरण हरि भक्ति से गूंज उठा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!