Category: पिलानी
-

पिलानी में एसबीआई खाताधारक के साथ साइबर ठगी, लिंक भेज कर खाते से उड़ाए 25 हजार रुपए, पीड़िता 2 महीने से लगा रही है बैंक के चक्कर
पिलानी, 22 जून: देश में मोबाइल यूजर्स को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक कॉल करने से पहले एक चेतावनी सुनाई जाती है। चेतावनी में बताया जाता है कि साइबर ठगों से सावधान रहें। किसी को भी फोन पर अपना पासवर्ड या अन्य जानकारी शेयर ना करें। बावजूद इसके साइबर फ्रॉड लगातार बढ़ते जा रहे…
-

विश्व योग दिवस पर पिलानी में सामूहिक योगाभ्यास: योगाचार्य राजकुमार भास्कर के मार्ग दर्शन में 500 से अधिक लोगों ने किए आसन-प्राणायाम
पिलानी, 21 जून: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पिलानी में योग मन्दिर ट्रस्ट द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक व चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योगाचार्य राजकुमार भास्कर ने साधकों…
-

छापड़ा गांव में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, 17 निर्माण हटाए, लोगों में रोष
पिलानी: क्षेत्र के छापड़ा गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। यह कार्यवाही तहसीलदार सोनू आर्य की अगुवाई में की गई, जिसमें कुल 135 चिन्हित अतिक्रमण स्थलों में से 17 पर कार्रवाई की गई। बाकी स्थानों पर न्यायिक स्थगन आदेश (स्टे) के चलते फिलहाल कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। अभियान…
-

सीरी द्वारा विकसित एआई आधारित जल परीक्षण किट प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण: डायरेक्टर डॉ पंचारिया की उपस्थिति में इंदौर की फार्मा कम्पनी को किया गया हस्तांतरण
पिलानी, 20 जून: सीएसआईआर-सीरी द्वारा पानी की गुणवत्ता की जाँच के लिए विकसित एआई आधारित जल परीक्षण किट का उद्योग को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण किया गया। सीरी संस्थान द्वारा आयोजित प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में एआई आधारित जल परीक्षण किट की प्रौद्योगिकी ‘विशाल फार्मास्यूटिकल्स, इंदौर’ को हस्तांतरित की गई। विशाल फार्मास्युटिकल्स इस टेक्नोलॉजी की तकनीकी जानकारी का…
-

पिलानी में बड़ चौक से निहाली चौक तक आम रास्ते से हटाए जाएंगे अतिक्रमण, नगरपालिका ने जारी किये नोटिस, 3 दिन का अल्टीमेटम दिया
पिलानी, 20 जून: पिलानी नगरपालिका द्वारा कस्बे के बड़ चौक से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बड़ चौक स्थित पण्डित गणेश नारायण जी मन्दिर के चारों ओर तथा निहाली चौक तक जाने वाले आम रास्ते में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया द्वारा अतिक्रमियों को नोटिस जारी किये गए हैं, जिसमें उन्हें अतिक्रमण…
-

सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी को मिला नया नेतृत्वः निशांत पापटान बने अध्यक्ष, शंकरलाल सैनी को प्रधान महासचिव की जिम्मेदार
पिलानी, 20 जून: सैनी समाज के युवा व ऊर्जावान कार्यकर्ता निशांत पापटान को सैनी समाज सेवार्थ संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कस्बे के क्रिश गार्डन सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी की नियमित बैठक में संस्था के नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों…
-

विश्व योग दिवस पर पिलानी में होगा भव्य योग सम्मेलन: योग मन्दिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को दिया अन्तिम रूप
पिलानी, 20 जून: विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पिलानी में भव्य योग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। योग मन्दिर ट्रस्ट के सौजन्य से रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करेंगे। शनिवार सुबह 6 से 7 बजे तक इस आयोजन में नगर के विभिन्न सामाजिक,…
-

पिलानी में पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, 200 से ज्यादा पौधे लगाए
पिलानी, 19 जून: पिलानी में मानसून सीजन में अधिकाधिक वृक्षारोपण का उद्देश्य लेकर पर्यावरण प्रेमियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आज पिलानी पहाड़ी के पास 200 से अधिक पौधे लगाए गए। पर्यावरण प्रेमी कृष्ण कुमार, रमजान खान व जयमल सिरोवा ने पहाड़ी क्षेत्र में वृक्षारोपण…
-

भोबिया में बनेगा सार्वजनिक बोरवेल, ग्रामवासियों ने किया शिलान्यास, जल संकट का होगा स्थाई समाधान
पिलानी, 19 जून: पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के गांव भोबिया में हाल ही में डीएमएफटी योजना में स्वीकृत बोरवेल का भूमि पूजन आज ग्राम वासियों द्वारा किया गया। गांव के सरकारी स्कूल के पास बोरवेल का भूमिपूजन आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। गांव की महिलाओं ने कुएं की मशीन लगने पर मंगल गीत…
-

आत्मा योजना में कृषि विभाग ने आयोजित की कृषक संगोष्ठी, किसानों को खरीफ फसलों की बुआई व योजनाओं की जानकारी दी
पिलानी, 18 जून: पंचायत समिति पिलानी में बुधवार को एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यालय उपनिदेशक (कृषि) एवं पदेन परियोजना निदेशक “आत्मा” (झुंझुनू) द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। परियोजना निदेशक शीशराम जाखड़ ने वर्षा जल के संरक्षण व उसके…
