Wednesday, March 4, 2026
Homeपिलानीपिलानी में चन्द्रभवन कोठी में घुड़सवारी कोच की मौत, जिस घोड़े को...

पिलानी में चन्द्रभवन कोठी में घुड़सवारी कोच की मौत, जिस घोड़े को ट्रेंड करना था, उसी से गिर कर हुई मौत, बीएसएफ से रिटायर हुए थे सुरेन्द्र सिंह

पिलानी, 14 अक्टूबर: पिलानी की चन्द्रभवन कोठी में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यहां बिरला सार्वजनिक अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज के घुड़सवारी कोच की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम को हुआ था। घटना के तुरंत बाद घायल सुरेन्द्र सिंह को बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी के इमर्जेंसी में लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक सुरेन्द्र सिंह का एक बेटा है जो कनाडा रहता है, वो बुधवार को पिलानी पहुंचेगा।

मृतक सुरेन्द्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह, निवासी अमरसिंहपुरा (जिला चूरू) हाल निवासी जलदाय विभाग कार्यालय के पास, पिलानी सीमा सुरक्षा बल से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके साथ बीएसएफ से डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवा निवृत्त उनके पिता और पत्नी ही रहते हैं। सुरेन्द्र सिंह बिरला सार्वजनिक अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज के घुड़सवारी कोच तथा निदेशक मधुसूदन मालानी के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में संस्था के साथ जुड़ने के इच्छुक थे। इसी क्रम में वे कॉलेज प्रबंधन से मिलने आए थे, और इस दौरान घुड़सवारी करते वक्त ये हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेन्द्र सिंह घोड़े पर बैठे ही थे कि तभी असंतुलित होकर घोड़े से पीछे की ओर गिर गए और उनका सिर वहां पास ही एक दीवार से टकरा गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही घोड़ा भी उनके ऊपर ही गिर पड़ा। बाद में बिरला सार्वजनिक अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतक सुरेन्द्र सिंह बहुत अच्छे घुड़सवार थे और बिना काठी के भी घोड़े की सवारी कर लेते थे।

हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया तथा परिजनों से बात की। मंगलवार को दिन में परिजन थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा से मिले तथा बताया कि बुधवार को सुरेन्द्र सिंह के बेटे के आने के बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी होंगी, तथा पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह शव का दाह संस्कार परिजनों द्वारा किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!