Wednesday, June 18, 2025
Homeपिलानीपिलानी पुलिस की कार्यवाही: ऑटो चालक के पास से 800 ग्राम गांजा...

पिलानी पुलिस की कार्यवाही: ऑटो चालक के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार

पिलानी में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा चालक को 800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक मेघवाल है और वह कस्बे के वार्ड नंबर 7, चांडक मार्ग का निवासी है।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी अभिषेक पुत्र कमल मेघवाल बिट्स पिलानी में ऑटो चलाता था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उक्त अभिषेक मेघवाल अवैध गांजा बेचने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर तलाशी ली तो उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी व्यक्ति अवैध नशे का कारोबार करते हुए दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!