Monday, June 30, 2025
Homeपिलानीपिलानी के ईसाई प्रार्थना केन्द्र पर विवाद: विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना पर...

पिलानी के ईसाई प्रार्थना केन्द्र पर विवाद: विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों ने कहा अपनी मर्जी से आए

पिलानी, 29 जून: पिलानी में ईसाई मिशनरी की गतिविधियों को लेकर आज एक बार फिर से विवाद की स्थिति बन गई। पंचवटी के सामने स्थित बैंक कॉलोनी के शालोम एजी प्रार्थना केन्द्र पर आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके भी मौके पर पहुंची।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक सुनील सिद्धड़ ने बताया कि शालोम एजी प्रार्थना केन्द्र पर होने वाली गतिविधियां पहले भी संदिग्ध रही हैं और आज फिर यहां पर बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया गया था। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की गतिविधियों का विरोध किया गया है।

उधर विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना के बाद पिलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि प्रार्थना केन्द्र पर आए लोगों से पूछताछ की गई तब उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से वहां आए हैं और उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। पुलिस ने प्रार्थना केन्द्र पर आए कुछ लोगों के बयान लिए और उनके नाम पते दर्ज करने के बाद वापस लौट गई। मामले की कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!