Sunday, February 15, 2026
Homeसूरजगढ़देर रात गश्त के दौरान सनसनीखेज वारदात, वन विभाग की टीम बाल-बाल...

देर रात गश्त के दौरान सनसनीखेज वारदात, वन विभाग की टीम बाल-बाल बची, लकड़ी तस्करों ने बार-बार मारी पिकअप से टक्कर

सूरजगढ़ (झुंझुनूं): शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां लकड़ी तस्करों ने कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। तस्करों ने अपनी पिकअप से विभागीय वाहन को कई बार टक्कर मारी, जिससे सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हमले में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चोट नहीं आई। यह मामला अब पूरे झुंझुनूं जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लकड़ी तस्कर माफिया के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर रहा है।

शनिवार रात 2 बजे मिली सूचना, सिरसला में की गई नाकाबंदी

चिड़ावा रेंजर सुमन कुमारी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि सूरजगढ़ क्षेत्र के सिरसला गांव के पास से खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरी दो पिकअप गुजरने वाली हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। कुछ ही देर में दोनों संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची, लेकिन तस्कर कार्रवाई से बचते हुए तेज गति से निकल गए।

धिंगडिया से चोराड़ी तक हाई-वोल्टेज पीछा

वन विभाग की टीम ने हिम्मत नहीं हारी और धिंगडिया गांव तक दोनों वाहनों का पीछा किया। एक पिकअप तेज रफ्तार से आगे निकल गई, जबकि दूसरी को रोकने के लिए विभागीय वाहन आगे लगाया गया। इसी दौरान तस्कर ने पीछे से वन विभाग के वाहन को दो बार जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया।

टीम ने दोबारा पीछा करते हुए चोरोड़ी के पास फिर वाहन को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही अधिकारी नीचे उतरने लगे, तस्कर ने पिकअप से कैंपर वाहन के दरवाजों पर कई बार टक्कर मार दी। सौभाग्य से टीम उस समय वाहन से बाहर नहीं उतरी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पिचानवावासी रोड पर फंसी पिकअप, एक्सल टूटा

लगातार पीछा करते हुए वन विभाग की टीम ने सूरजगढ़-बुहाना रोड पर पिचानवावासी रोड के पास तस्कर को फिर से घेर लिया। फिर से टक्कर मारने की कोशिश में तस्कर ने पिकअप को तेजी से पीछे लिया, लेकिन वाहन गड्ढे में फंस गया और उसका एक्सल टूट गया। हालात विपरीत देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हरी खेजड़ी से भरी पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

वन विभाग की बहादुरी से नाकाम हुई तस्करी

इस पूरे घटनाक्रम में वन विभाग का कैंपर वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन टीम के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। वन विभाग की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए इस तस्करी को नाकाम कर दिया। टीम में रेंजर चिड़ावा सुमन कुमारी के साथ वनपाल मुकेश कुमार, सुधीर भढ़िया, सहायक वनपाल सुशीला रणवा, वन रक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया शामिल थे।

इस पूरी घटना की जानकारी मिलने पर एसीएफ झुंझुनूं कमलचंद, एसीएफ झुंझुनूं हरेंद्र भाकर, फ्लाइंग रेंजर संदीप लॉयल व रेंजर नवलगढ़ अमित सैनी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम द्वारा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

झुंझुनूं जिले में बढ़ती लकड़ी तस्करी पर बड़ा सवाल

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में हुई यह घटना दर्शाती है कि लकड़ी तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वन विभाग की सतर्कता के चलते बड़ी तस्करी नाकाम हुई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!