Tuesday, June 17, 2025
Homeविदेशडोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने: ऐतिहासिक फैसले लेने की तैयारी

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने: ऐतिहासिक फैसले लेने की तैयारी

वाशिंगटन, अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल के भीतर यह शपथग्रहण समारोह कड़ाके की ठंड के कारण आयोजित किया जाएगा। शपथ लेने के तुरंत बाद ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचते ही लगभग 100 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं। इनमें अधिकांश आदेश उनके चुनावी वादों को पूरा करने से संबंधित होंगे।

ट्रंप ने अपने एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया था कि वह अपने कार्यकाल के पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेश जारी कर एक नई मिसाल कायम करना चाहते हैं। इन कार्यकारी आदेशों के लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इन्हें अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

Advertisement's
Advertisement’s

चुनावी वादों को पूरा करने के कदम

स्टीफन मिलर, जो ट्रंप के नजदीकी सहयोगी हैं, ने बताया कि इन आदेशों में मुख्य रूप से:

  • अमेरिका-मेक्सिको सीमा को सील करना।
  • मास डिपोर्टेशन कार्यक्रम लागू करना।
  • महिलाओं की खेल प्रतियोगिताओं में ट्रांसजेंडर एथलीट्स की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाना।
  • टैरिफ और व्यापारिक नीतियों से संबंधित प्रावधान शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के दोषियों को माफी देने का भी प्रस्ताव इन आदेशों में शामिल हो सकता है।

बाइडेन के फैसलों को पलटने की योजना

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कई बड़े नीतिगत निर्णयों को ट्रंप पलट सकते हैं। इनमें पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका की वापसी, जीवाश्म ईंधन के उत्पादन पर लगे प्रतिबंध हटाना, और तेल की ड्रिलिंग के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराना प्रमुख हैं।

क्या एक दिन के तानाशाह होंगे ट्रंप?

अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कई बार कहा था कि वह एक दिन के लिए तानाशाह की तरह काम करेंगे और पहले दिन ही कई अहम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा था कि वह “देश की सेवा के लिए किसी भी कदम से हिचकिचाएंगे नहीं।”

कैपिटल हिल हमला: क्या दोषियों को मिलेगी रिहाई?

6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले में बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला किया था। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ट्रंप के उकसावे के बाद हुए इस हमले के सिलसिले में कई दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमे चले। अब ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इन दोषियों को रिहा करने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम

ट्रंप का राजनीतिक करियर अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीतियों पर आधारित रहा है। 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने मेक्सिको सीमा पर दीवार बनवाने का आदेश दिया था। इस बार भी वह इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत लाखों अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर किया जाएगा।

जैक स्मिथ पर गाज गिरने की संभावना

डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने के बावजूद राष्ट्रपति बनने वाले पहले अमेरिकी नेता हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद न्याय विभाग की नीति के तहत स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ के कार्यालय को ट्रंप के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से रोक दिया जाएगा।

जैक स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने और 2020 के चुनाव में गड़बड़ी के प्रयासों को लेकर मामले दर्ज किए थे। ट्रंप ने अपनी रैलियों में सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह राष्ट्रपति बनते ही जैक स्मिथ को बर्खास्त करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!