Sunday, February 15, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पुलिस का एक्शन: 13 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 9...

झुंझुनूं पुलिस का एक्शन: 13 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 9 शिकायतों वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा, 13 साल से फरार इनामी वारंटी भी गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले में साइबर ठगी, मादक पदार्थ तस्करी और वर्षों से फरार वारंटियों के खिलाफ झुंझुनूं पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों ने संयुक्त कार्रवाई कर 13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया, 312 ग्राम गांजा जब्त किया तथा कई स्थायी और इनामी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

साइबर ठगी का खुलासा: 13 लाख रुपये की ठगी, 9 राज्यों में शिकायतें दर्ज

पुलिस थाना उदयपुरवाटी की टीम ने नेशनल साइबर पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर दर्ज 9 शिकायतों की जांच के बाद बड़ा खुलासा किया। जांच में सामने आया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उदयपुरवाटी शाखा में अमित कुमार सैनी के नाम से संचालित खाते में विभिन्न राज्यों—कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और हरियाणा—से करीब 13 लाख रुपये की साइबर ठगी राशि ट्रांसफर हुई थी।

पूछताछ में अमित कुमार सैनी और सुभाष सैनी ने स्वीकार किया कि उन्होंने निवेश पर दोगुना लाभ, नौकरी लगवाने और अन्य लालच देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए। आरोपी द्वारा बैंक खाता खोलकर साथियों को किराये पर उपलब्ध कराया गया, जिससे संगठित साइबर गिरोह नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से ठगी करता था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 161(2), 112(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को 14 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई टीम में रामपाल मीणा, सतीश कुमार, अनिल सिंह, भागीरथमल और अमित पायल शामिल रहे। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी रामखिलाड़ी मीना की निगरानी में हुई।

पिलानी में 312 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी देवेन्द्र सिंह गिरफ्तार

पुलिस थाना पिलानी ने खुडानिया रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस वाहन देखकर भागने की कोशिश कर रहे देवेन्द्र सिंह के बैग की तलाशी लेने पर 312 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई सीआई चन्द्रभान के नेतृत्व में की गई, जिसमें सुरेश कुमार, धर्मवीर, प्रवीण कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे। मामले की जांच कैलाशचंद कर रहे हैं।

ऑपरेशन म्यूल-स्ट्राइक: बैंक खाता किराये पर देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सदर झुंझुनूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल-स्ट्राइक के तहत साइबर ठगी के लिए बैंक खाता किराये पर देने वाले केशव पारीक को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसके खाते में 10 साइबर शिकायतें दर्ज थीं। उसने अपना खाता बिजेन्द्र उर्फ बिजू बोस को साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था।

कार्रवाई मांगीलाल मीणा के नेतृत्व में की गई, जिसमें रघुवीर सिंह और विकास कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

इनामी और स्थायी वारंटियों पर शिकंजा, कई साल से फरार अपराधी दबोचे

जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने तीन साल से फरार और 10 हजार रुपये के इनामी वारंटी सुनिल कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं खेतड़ी, खेतड़ीनगर, बगड़, कोतवाली, पिलानी और बबाई थानों की टीमों ने भी अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार या दस्तयाब कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

इनमें प्रतापसिंह (13 साल से फरार), मंजीत उर्फ मोटला, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, हेमराज, विनीत उर्फ कालू और राजेन्द्र प्रसाद मीणा जैसे आरोपी शामिल हैं। सभी कार्रवाइयां संबंधित वृताधिकारियों की निगरानी में की गईं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!