चिड़ावा, 14 फरवरी 2025: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज चिड़ावा में भाजयुमो जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

यह कैंडल मार्च कबूतर खाना पेट्रोल पंप से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए विवेकानंद चौक पर पहुंची। विवेकानंद चौक पर पहुंचकर सभी ने शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों की शहादत पर नारे भी लगाए गए।
मार्च में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चिड़ावा बाबूलाल वर्मा , युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष चिड़ावा अशोक शर्मा, युवा मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष चिड़ावा मोहित तांडयवत , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, नीतिका थालौर, अनुज लांबा, राजू मराठा,सूबेदार जयसिंह श्योराण, कप्तान कुलदीप मान, प्रशांत मराठा, नकुल ,अंकित शर्मा, रेहान , आशु कोतवाल, हिमांशु , अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
