Saturday, August 23, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, न्यायाधीश...

चिड़ावा बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, न्यायाधीश योगेश जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

चिड़ावा, 20 दिसम्बर 2024: चिड़ावा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

नए पदाधिकारी

चुनाव में शीशराम बोला अध्यक्ष, विकास कुमार सैनी उपाध्यक्ष, दीपक स्वामी सचिव, दीपक शर्मा कोषाध्यक्ष और विकास खरड़िया पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश किया संबोधित

अपने संबोधन में न्यायाधीश योगेश जोशी ने निष्पक्षता के साथ हुए निर्वाचन के लिए निर्वाचन मंडल और सभी वकीलों को बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से वकीलों के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

अन्य अतिथियों के विचार

विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या पूनिया, तहसीलदार कमलदीप पूनिया, सूरजगढ़ बार अध्यक्ष सोमवीर खीचड़, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह, रामकुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

ये रहे थे चुनाव परिणाम

चुनाव में शीशराम बोला ने 8 वोट से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर राजेश भाटिया 7 वोट से विजयी रहे। सचिव पद पर विकास कुमार सैनी 17 वोट से विजयी हुए। वहीं सह सचिव पद के लिए दीपक स्वामी, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा, और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए विकास खरड़िया को पूर्व में ही सर्वसम्मति से निर्वाचित किया जा चुका था।

उपस्थित रहे वकील

कार्यक्रम में चिड़ावा बार के अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह झाझडिया, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुल्हार, पूर्व अध्यक्ष शीशराम झाझडिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद डांगी, पूर्व अध्यक्ष कपिल, सुमेर धनखड़, सुरेंद्र पूनिया, वीरेंद्र पूनिया, हिदायत हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अमित कुलहरी, नीतू फोगाट, अनिल मान, रोबिन शर्मा, प्रशांत शर्मा, आदित्य शर्मा, नरेश कल्याण, अवधेश पचार, राजेश शर्मा, मनोज लामोरिया, ओमप्रकाश डांगी, भवरसिंह परमार, रवि नूनिया, अरविद भगत, संजय माहिच, राकेश आर्य, वेद प्रकाश गिडानिया, लालचंद गोठवाल, राजेन्द्र गोयल, कृष्ण पचार, कुलवीर ढाका, रामवीर बेनीवाल, रामनिवास, विजय डाबला, तौफीक पठान, श्योप्रसाद, हरचंद पिलानिया, गिरधारी सोनी, अरुण पाटिल,रवि वर्मा,लक्ष्मीचंद चाहर, मूलचंद शर्मा, सुशील वर्मा ,संदीप वर्मा, करणी सिंह शेखावत, लोकेश शर्मा, सोनू तामडायत, एडवोकेट मायापति, प्रियंका शिखा, ममता, बबलू सैनी, निहाल सिंह, रौनक हलवान, वीर प्रकाश झाझडिया, रमेश कटेवा,भीम सिंह सैनी, विपुल सैनी, दिनेश अडावतिया, महेश वर्मा अजय बोला, मनोज बजाज, सुनील सोमरा, कृष्ण शर्मा, अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार वर्मा, जोगेंद्र सिंह, मोहम्मद शमीम, अरब हुसैन आदि वकील उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद खादिम ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!