Monday, June 30, 2025
Homeखेतड़ीखेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, रामवतार वर्मा को बनाया...

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित, रामवतार वर्मा को बनाया गया अध्यक्ष

खेतड़ी: कस्बे के दक्ष प्रजापति छात्रावास में रविवार को प्रगतिशील प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंद्रपाल वर्मा ने की। इस दौरान समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी हिम्मत सिंह और प्रकाश कुमार की देखरेख में रामवतार वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। साथ ही सुभाष कुमावत को महामंत्री, महेंद्र कुमार, नत्थूराम जलंद्रा और हिम्मत सिंह को उपाध्यक्ष, मनजीत जलंद्रा को कार्यालय मंत्री, चिरंजीलाल कुमावत को प्रचार मंत्री, गोपाल दादरवाल को भंडार प्रभारी, मानप्रकाश पपुरना को ऑडिटर, राकेश वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा ओमप्रकाश कुमावत को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त गजानंद नंगली, भातारा जलंद्रा और मक्खन लाल को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रामवतार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए उसका हर सदस्य शिक्षित और जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के भीतर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य को संकट में डाल रही है, ऐसे में उन्हें न केवल नशे से दूर रहना चाहिए बल्कि संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

बैठक में मूलचंद, बोदूराम, मोहनलाल, मदनलाल और संजीव कुमार समेत समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाज के सामूहिक विकास और संगठन की मजबूती पर एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!