बुहाना, 23 दिसम्बर 2024: कुहाड़वास में राष्ट्रीय जाट महासंघ के बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह रामबासिया के नेतृत्व में दीपक ज्ञान कुटीर लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकत्रित होकर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मास्टर शेर सिंह ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक महान किसान नेता थे जिन्होंने किसानों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई कदम उठाए।
इस अवसर पर श्रीमती सुलोचना देवी, अमन कुमार, उतमपाल, महेश कुमार, कौशल्या देवी, शकुंतला देवी, बबली देवी, लक्ष्मी कुमारी, निकिता कुमारी, बिन्दु शर्मा, मुस्कान कुल्हार, दिपिका कुमारी, रूकक्षार सहित अन्य लोग मौजूद थे।