Tuesday, April 8, 2025
Homeदेशकिसान दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित...

किसान दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी चरण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: किसान दिवस के अवसर पर सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसान घाट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा, “चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और देश के विकास के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती पर भारत के सभी किसानों को मेरा नमन।”

उपराष्ट्रपति ने किसान दिवस की शुरुआत को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा, “2001 में एक सही निर्णय लिया गया और किसान दिवस की शुरुआत की गई। यह दिन उन महापुरुष को समर्पित है, जिन्होंने भारतीय कृषि को प्राथमिकता देते हुए किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा। अगले वर्ष किसान दिवस की 25वीं वर्षगांठ होगी, और इसे यादगार बनाने के लिए पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

कृषि अनुसंधान और किसानों के लिए संकल्प

उपराष्ट्रपति ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ICAR की 180 से अधिक संस्थाओं में किसानों की भलाई और कृषि विकास को लेकर सक्रियता देखने को मिलेगी। “आज के दिन हमें किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए उनकी उन्नति के लिए संकल्प लेना चाहिए। विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं बल्कि हमारा लक्ष्य है, और इसे हासिल करने में चौधरी चरण सिंह की सोच और किसानों का परिश्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके योगदान को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा, खासकर किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को।

चौधरी चरण सिंह: किसानों के मसीहा

चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। उनका पूरा जीवन किसानों और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित रहा। वे जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। समाजवादी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को किसानों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त था।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने इस वर्ष चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। उनके विचार और नीतियां आज भी किसानों और ग्रामीण भारत के लिए प्रेरणादायक हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!