📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सुलताना थाने के पुलिसकर्मी सम्मानित, राष्ट्रीय जाट महासंघ ने की सराहना

सुलताना, 16 अप्रैल 2025: राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर सुलताना थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र क्यामसरिया के सानिध्य में सुलताना ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में थानाधिकारी एसआई रविंद्र कुमार को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए एएसआई हवासिंह चोपड़ा, एचएम राजकुमार, हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और अनिल कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ग्रामीण इलाकों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भी हुआ सम्मान

गांवों में सक्रियता और जनसहयोग के लिए कांस्टेबल वंदना कुमारी, सीताराम, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, विकास, सत्यवीर सिंह और महेंद्र कुमार को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

महासंघ पदाधिकारियों ने पहनाई फूल मालाएं

सम्मान समारोह के दौरान सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, ब्लॉक सलाहकार राकेश बोराण और भीम सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।

Leave a comment

error: Content is protected !!