Thursday, March 5, 2026
Homeमुकन्दगढ़मुकुंदगढ़ में दिव्यांग की हत्या का आरोपी व 20 हजार का ईनामी...

मुकुंदगढ़ में दिव्यांग की हत्या का आरोपी व 20 हजार का ईनामी भवानी सिंह गिरफ्तार

मुकुंदगढ़: दिव्यांग की हत्या कर फरार हुए 20,000 रुपये के इनामी अपराधी भवानी सिंह बिर्ख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोहे के बाट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पैसे लूटकर हत्या की थी। जिले में इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

घटना 30 अक्टूबर 2025 की है, जब मीनाक्षी पत्नी कमलेश जाट के ताऊ ससुर केशरदेव जो दिव्यांग थे, वार्ड 5 मुकुंदगढ़ स्थित घर के पास आटा चक्की पर काम कर रहे थे। तभी भवानी सिंह बिर्ख वहां पहुंचा और गल्ले में रखे 16,300 रुपये छीनकर भागने लगा। विरोध करने पर उसने पास रखे लोहे के बाट से दोनों हाथों से सिर पर तेज वार कर दिया। खून बहने के कारण केशरदेव मौके पर ही गिर पड़े। परिवार व पड़ोसी पहुंचने तक हमलावर फरार हो गया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई।

हत्या और लूट की इस गंभीर वारदात पर झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह व महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ताराचंद ने टीम तैयार कर आरोपी की तलाश शुरू की। वांछित आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।

पुलिस ने जयपुर, चितौड़गढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी और जमीनी जांच के बाद भवानी सिंह बिर्ख को गिरफ्तार कर मुकुंदगढ़ लाया गया।

भवानी सिंह बिर्ख आदतन अपराधी है और पूर्व में भी हत्या के प्रयास व हत्या जैसे मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात से जुड़े और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि अदालत में मजबूत अभियोजन प्रस्तुत किया जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!