Wednesday, March 4, 2026
Homeमंड्रेलामंड्रेला में फ्री नेत्र चिकित्सा शिविर: 706 मरीजों की आंखों की जांच,...

मंड्रेला में फ्री नेत्र चिकित्सा शिविर: 706 मरीजों की आंखों की जांच, दवाएं और चश्मे निःशुल्क वितरित

मंड्रेला: कस्बे में रविवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। विश्वमणी फाउंडेशन व अग्रवाल समाज समिति की ओर से हुए इस आयोजन में ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों के 706 मरीजों को तुरंत इलाज, चश्मे और दवाएं प्रदान की गईं। बीपीएल मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों में राहत और खुशी की लहर दिखाई दी।

मंड्रेला के पुराना बस स्टैंड स्थित अग्रसेन भवन में जनसेवा के उद्देश्य से यह बड़ा नेत्र शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भामाशाह विश्वनाथ रूंगटा की पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ, जिसमें आर्थिक सहयोग विश्वमणी फाउंडेशन द्वारा किया गया। आयोजन का नेतृत्व अग्रवाल समाज समिति मंड्रेला ने किया।

शिविर का संचालन महादेव सिंधी नेत्र एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पिलानी के चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ पी.के. सहगल, अंकित खूलर, पंकज कटारिया और अमिताभ चक्रवर्ती ने रोगियों की जांच कर इलाज उपलब्ध कराया।

शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ देखी गई। ग्रामीण व शहरी परिवारों से 706 जरूरतमंद लोग शिविर में पहुंचे और अपनी आंखों की जांच करवाई। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। बीपीएल कार्डधारकों के लिए निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन की सुविधा ने जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी।

भामाशाह शिवरतन रूंगटा ने कहा कि उनके पिता विश्वनाथ रूंगटा सदैव समाज सेवा में विश्वास रखते थे। उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर मानव सेवा के उस संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर संचालन के दौरान मुरारीलाल रूंगटा, रमेश गाड़िया, कुसुमलता कंदोई, स्नेहलता शेखसरीया, संध्या गाड़िया, विवेक रूंगटा,विनय रूंगटा,विपिन रूंगटा, विमला देवी रूंगटा, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुशील रूंगटा, उपाध्यक्ष लालजी रूंगटा, मंत्री सुरेंद्र लाठ, डॉ. धर्मवीर शर्मा, डॉ.अनिल अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विश्वमणी फाउंडेशन के सदस्यों और अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने पूरे शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराईं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!