Tuesday, March 3, 2026
Homeझुन्झुनूपचेरी कलां पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब बेचान मामले में फरार...

पचेरी कलां पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब बेचान मामले में फरार आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार

झुंझुनूं: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पचेरी कलां की टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए थाना पचेरी कलां से विशेष टीम गठित कर गश्त पर रवाना किया गया था। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पथाना से भालोठ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ईंट भट्टों के पास एक व्यक्ति देशी शराब के कार्टन के साथ खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी को देखते ही आरोपी 40 पव्वे देशी शराब से भरे कार्टन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शराब रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं था, जो राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

घटना के बाद पुलिस थाना पचेरी कलां में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विक्रम सिंह पुत्र फुसाराम, जाति गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पथाना, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई। गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आखिरकार 16 दिसंबर 2025 को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में और वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में की गई। थाना पचेरी कलां के थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक रणनीति के तहत आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध देशी शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!