📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

अनुसूचित जाति/जनजाति पर अत्याचारों के खिलाफ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने झुंझुनू एसपी को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनू, 16 अप्रैल 2025: अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों पर अत्याचारों के विरुद्ध भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया।

मिशन के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के नेतृत्व में एसपी शरद चौधरी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पाँच महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की माँग ज्ञापन के माध्यम से की है।

Advertisement's

ये हैं प्रमुख मामले, जिनके लिए ज्ञापन सौंपा गया

  1. मंदिर में दलित नेता के दर्शन के बाद कथित अपमान (अलवर):

6 अप्रैल को रामनवमी के दिन विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली अलवर स्थित राम मंदिर में दर्शन हेतु पहुँचे। दर्शन के बाद पूर्व विधायक ज्ञान देव आहुजा द्वारा मंदिर को अपवित्र मानते हुए गंगाजल से शुद्धिकरण करवाया गया। यह कृत्य दलित समुदाय और नेता का अपमान करते हुए SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। ज्ञापन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई।

  1. थाना खेतड़ी में पप्पू मीणा की कथित पुलिस कस्टडी में मौत

एफ.आई.आर. संख्या 79/2025 के अनुसार, पप्पू मीणा की मौत पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। भीम आर्मी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच सीआईडी से करवाने और मृतक के परिवार को न्याय व मुआवजा देने की माँग की।

  1. सुनिल कुमार की मौत – (थाना कोतवाली झुन्झुनू)

एफ.आई.आर. संख्या 0592/2024 में ITBP जवान किशोर कुमार द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के चलते सुनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी 14 फरवरी को मौत हो गई। संगठन ने एफआईआर में धारा 302 जोड़ने की माँग की है।

  1. भूमाफियाओं द्वारा अजय मेघवाल की हत्या (थाना सदर)

एफ.आई.आर. संख्या 0075/2025 में मृतक अजय कुमार के भाई विजय कुमार द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि अजय को नशा देकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई, और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। भीम आर्मी ने हत्यारों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।

  1. एफआईआर संख्या 0513/2025 – निष्पक्ष जांच के लिए थाना बदलने व मेडिकल परीक्षण की माँग

एक अन्य मामले में पीड़ित पक्ष ने निष्पक्षता की उम्मीद करते हुए थाना बदलने व मेडिकल करवाने की माँग की, जिस पर भीम आर्मी ने कार्रवाई की माँग की है।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

झुंझुनू एसपी शरद चौधरी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में
आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सैनी, तहसील अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, डॉ. कमल मीणा, एडवोकेट राकेश सबलानिया, रामानंद आर्य, बलबीर काला, देवकरण महेरिया, रामनिवास भूरिया, वीरेन्द्र मीणा, धर्मपाल देवठिया, विजय कुमार नयासर, शीशराम सिलोलिया, बुलेश, राहुल, विशाल, अशोक, बजरंग लालसहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।

संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a comment

error: Content is protected !!