समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सिंघाना: थली गांव में संकड़ा रास्ता अब बना राहत का मार्ग, रास्ता खोलो अभियान के तहत हुई कार्यवाही

सिंघाना, 5 जून 2025: सरकार की पहल पर चल रहे रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत सिंघाना उपखंड के थली गांव में वर्षों से संकड़ा बना खेतों की ओर जाने वाला मार्ग अब चौड़ा कर दिया गया है। प्रशासन की देखरेख में जेसीबी मशीन की सहायता से इस पुराने रास्ते को पुनः जनसुविधा के लायक बनाया गया, जिससे ग्रामीणों और किसानों को अब आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

Advertisement's

गांव के जोहड़ के पास स्थित यह रास्ता पहले काफी संकरा हो चुका था, जिससे खेतों तक पहुंचना कठिन हो गया था। सरपंच पवन कुमार जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रास्ता काफी पुराना है और लंबे समय से गांव के आमजन, विशेषकर किसानों के लिए असुविधा का कारण बना हुआ था। रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत सभी खातेदारों को पूर्व सूचना देकर मुख्य स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। इसके बाद सभी खातेदारों ने प्रशासन को सहयोग देते हुए रास्ता खुलवाने की कार्यवाही को सहर्ष स्वीकृति दी।

प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से रास्ते का चौड़ाईकरण किया गया, जिससे अब यह मार्ग फिर से लोगों के उपयोग के लिए सुगम हो गया है। सरपंच ने बताया कि यह कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया गया और इसका उद्देश्य जनसुविधा को प्राथमिकता देना है।

Advertisement's
Advertisement’s

रास्ता खोले जाने की इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार बजरंगलाल बुहाना, पटवारी जोगेंद्र और बलबीर भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रक्रिया को देखा और प्रशासन तथा पंचायत द्वारा की गई इस पहल की सराहना की।

Leave a comment

error: Content is protected !!