समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए सीएम भजनलाल को उनके जन्मदिन और शपथ पर शुभकामनाएं दीं

राजस्थान में बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है। भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें दोहरी बधाई दी। दरअसल, 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। पूर्व सीएम ने भजनलाल को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की भी कामना की।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन व शपथग्रहण की दोहरी बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी व चिरायु जीवन प्रदान करें।’ गहलोत ने अपने ट्वीट के साथ भजनलाल शर्मा को टैग भी किया है।

सोशल मीडिया पर बधाई देने के बाद अशोक गहलोत भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण में भी पहुंचे। मंच पर वह मुस्कुराते हुए भाजपा नेताओं से बातचीत करते दिखे। गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत भी बातचीत करते नजर आए, जिनके बीच कई मुद्दों पर टकराव रहा है और दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव में गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मात दी थी।

इससे पहले 12 दिसंबर को जब भजनलाल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था तब भी पूर्व सीएम गहलोत ने उन्हें बधाई दी थी। तब गहलोत ने लिखा, ‘श्री भजनलाल शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में आप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास की गति को आगे भी बनाए रखेंगे एवं राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे।’

Live Hindustan

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें