Monday, December 8, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: किराना दुकानदार ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

चिड़ावा: किराना दुकानदार ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

चिड़ावा: शहर के कॉलेज फील्ड के नजदीक खटीकान मोहल्ला वार्ड नंबर 4 में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। यहां रहने वाले 40 वर्षीय मेहर सिंह पुत्र मानसिंह ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और परिवारजन सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार मेहर सिंह अपने बड़े भाई राजेंद्र के साथ रहता था। राजेंद्र स्कूटी पर कपड़े बेचने का काम करता है, जबकि मेहर सिंह ने घर के बाहर किराने की दुकान खोली हुई थी। दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन उस समय उनकी पत्नियां पीहर गई हुई थीं। मेहर सिंह के कोई संतान नहीं थी, जबकि राजेंद्र की एक बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा पढ़ाई के लिए बाहर रहता है।

सुबह हमेशा की तरह राजेंद्र कपड़ों की फेरी पर निकल गया और मेहर सिंह ने दुकान खोली। बताया जा रहा है कि उसने आज दुकान जल्दी बंद कर दी और घर चला गया। शाम करीब 7 बजे जब राजेंद्र वापस लौटा तो उसने मेहर सिंह को अपने कमरे में पंखे से लटका पाया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने मेहर सिंह को पंखे से नीचे उतारा और निजी वाहन से चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ मनोज जानू और वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल प्रवीण नेहरा व कांस्टेबल सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!