सयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

झुंझुनू, 25 फरवरी 2025: सयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राज्य अध्यक्ष शंकर दहिया और जिला सचिव राजेंद्र सिहाग के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाधर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महादेव जांगिड़ ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

प्रमुख मांगें

  1. शेखावाटी के किसानों को जल्द से जल्द नहर का पानी उपलब्ध कराया जाए।
  2. नई राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को तुरंत समाप्त किया जाए।
  3. कृषि उपज के व्यापार पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण हो और सी2 + 50% फॉर्मूले के तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।
  4. बिजली बिल 2023 और स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल रद्द किया जाए।
  5. किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को ₹10,000 मासिक पेंशन दी जाए।
  6. खाद, बीज, कीटनाशक आदि कृषि उत्पादों को पंचायत स्तर पर उचित दरों पर उपलब्ध कराया जाए।
  7. ग्रामीण गरीबों को सालभर रोजगार की गारंटी दी जाए।
  8. जबरन भूमि अधिग्रहण बंद किया जाए और उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था हो।

किसानों का आरोप

धरना सभा में किसानों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से शेखावाटी क्षेत्र के किसानों को नहर का पानी नहीं मिला है, जिससे कृषि संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार की नीतियां बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पक्ष में हैं, जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सरकार को चेतावनी

संगठन के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख किसान नेता

इस मौके पर राजेंद्र सिहाग, कॉमरेड शंकर दहिया, दरिया सिंह, इंद्र सिंह झेरली, नंदलाल सैनी, महादेव प्रसाद, प्रताप आलड़िया, अनवर अली भाटी, अजीत सिंह, धर्मपाल दारा, किशोरपुरा, कालू यादव, राहुल यादव, केहर सिंह बख्तारपुरा, अभिषेक, डॉक्टर सतीश अच्छापुर, विशाल सैनी बगड़ सहित कई किसान नेता और मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!