Thursday, March 5, 2026
Homeचिड़ावा33वीं राज्य स्तरीय क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों...

33वीं राज्य स्तरीय क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों की धूम, जीते दो गोल्ड

चिड़ावा: अलवर में आयोजित 33वीं राज्य स्तरीय क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में शहर के गौशाला रोड़ स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा।

30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चली इस चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स एकेडमी के हीरालाल सिहाग ने 54 किलो भार वर्ग में कोटा, अलवर व जयपुर के खिलाड़ियों को पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं रोहिताश्व सिहाग ने 68 किलो भार वर्ग में जयपुर, कोटा व अलवर के खिलाड़ियों को मात दी व गोल्ड मेडल जीता।

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही हीरालाल व रोहिताश्व का सलेक्शन 41वीं सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उक्त चैम्पियनशिप 12 दिसंबर को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होगी।

स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़, मनोज मान, रविन्द्र कौशिक, समीर सिंह शेखावत, अशोक महरानिया बंटी सहित शहर के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!