Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावा24 घंटे के अंदर खुला बामनवास हत्याकांड, आरोपी अकरम जयपुर रेलवे स्टेशन...

24 घंटे के अंदर खुला बामनवास हत्याकांड, आरोपी अकरम जयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

चिड़ावा: पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज कार्रवाई का परिचय देते हुए गांव बामनवास में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का मात्र 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी अकरम पुत्र निसार, निवासी बामनवास को जयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझ गया।

चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, रात 9 बजे चौक में हुआ हमला

29 मार्च की रात करीब 9 बजे बामनवास गांव के चौक में उदयवीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) पर अचानक अकरम ने धारदार चाकू से पेट में जानलेवा हमला कर दिया।

घायल अवस्था में उदयवीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस एक्शन: 9 टीमों का गठन, जिले में नाकाबंदी, हाई अलर्ट पर आई पुलिस

घटना की गंभीरता और सामुदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर और जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश पर 9 विशेष टीमों का गठन किया गया।

CCTV से बना आरोपी का रूट चार्ट

पुलिस ने बामनवास, हीरवा, कलगांव, लाखू, अरडावता, चिड़ावा और झुंझुनूं सहित कई क्षेत्रों में 200-250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इन्हीं के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का रूट चार्ट तैयार किया गया।

जयपुर से गिरफ्तारी: पुलिस की रणनीति रही सफल, रेलवे स्टेशन से दबोचा गया आरोपी

पुलिस ने जीआरपी जयपुर के सहयोग से जयपुर रेलवे स्टेशन पर दबिश दी और आरोपी अकरम को पकड़ लिया। 31 मार्च को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

FSL और MOB टीम ने जुटाए सबूत

घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी टीम द्वारा किया गया।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी है।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरे ऑपरेशन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा और चिड़ावा सर्किल अधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

चिड़ावा थानाधिकारी अम्बिका चौधरी और उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दिन-रात एक कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!