रांची, झारखंड: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के प्रमुख नेताओं सहित कई दिग्गजों ने भाग लिया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल है।
शपथ समारोह में शामिल हुए कई बड़े नेता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव जैसे बड़े नेताओं ने शपथ समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया।
माता-पिता का लिया आशीर्वाद
शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने काफिले के साथ शपथ स्थल के लिए रवाना हुए।
चुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक जीत
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सोरेन ने बरहेट सीट पर भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं। झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 4, और भाकपा (माले)एल को 2 सीटें मिलीं। इस चुनाव में झामुमो ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
#WATCH रांची (झारखंड): कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे। pic.twitter.com/DZVZ98dAxs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
ममता बनर्जी भी पहुंचीं
#WATCH पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचीं। pic.twitter.com/FEGcza4sgM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
अखिलेश यादव पहुंचे
#WATCH रांची (झारखंड): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव झारखंड के कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2024
उन्होंन कहा, "जिस जनता ने हेमंत सोरेन जी को चुनर दोबारा सरकार बनाई है। मैं जनता का बहुत आभार प्रकट करता हूं कि हेमंत… pic.twitter.com/3xpvej8b0i
सोशल मीडिया पर सोरेन का संदेश
शपथ लेने से कुछ घंटे पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश पोस्ट कर कहा, “एकता राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार है, जिन्हें न तो विभाजित किया जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है।” उनका यह बयान राज्य में एकजुटता और सहयोग को प्राथमिकता देने का संकेत था।
जोहार साथयों ,
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर… pic.twitter.com/P2xVe7fQcg
शहर में दिखा उत्साह और सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टर रांची में हर जगह नजर आए। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष नियम लागू किए गए। समारोह के मद्देनजर रांची शहर के स्कूलों को बंद रखा गया।