नरहड़: आज 2 अक्टूबर को सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के जन्मदिन के अवसर पर हाजी शक्करबार शाह, नरहड़ दरगाह शरीफ में चादर पेश की गई। यह कार्यक्रम युवा नेता टी एम खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सुबह 11 बजे बाबा की मजार पर चादर पेश की गई और मंड्रेला के कव्वाल ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां प्रस्तुत कर माहौल को रुमानी बना दिया।
इस मौके पर टी एम खान ने बताया कि बाबा की दरगाह पर विधायक श्रवण कुमार की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगी गई। दरगाह पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शक्करबार शाह दरगाह की तस्वीर भी विधायक को भेंट की गई।
मंड्रेला से आए कव्वालों ने बाबा की शान में कव्वाली प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रुमानी माहौल और कव्वालियों की गूंज ने जन्मदिन समारोह को खास बना दिया।
चादर चढ़ाने के मौके पर उस्मान खान मालीगांव, दरगाह खादिम अब्दुल अजीज पठान, मैनेजर सिराजुद्दीन खान, अख्तर लीलगर, रफीक रंगरेज, टिल्लु खान, अल्ताफ मालीगांव, कल्लू पीरजी, आशीफ अली और मुनान कुरैशी चिड़ावा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





