Wednesday, March 4, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में 10 जनवरी को लगेगा 21वां विशाल रक्तदान शिविर, जीवन ज्योति...

सूरजगढ़ में 10 जनवरी को लगेगा 21वां विशाल रक्तदान शिविर, जीवन ज्योति रक्षा समिति व पुलिस थाना करेंगे आयोजन

सूरजगढ़: जीवन ज्योति रक्षा समिति एवं पुलिस थाना सूरजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 21वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 10 जनवरी 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। यह शिविर केडिया धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड, सूरजगढ़ में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि

रक्तदान शिविर की अध्यक्षता कृष्ण स्वरूप महाराज (माजरी आश्रम, बुहाना) करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि बुजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं रहेंगे।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि महिला रक्तदाताओं के लिए महिला नर्स की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे वे सुरक्षित एवं सहज रूप से रक्तदान कर सकें।

समिति द्वारा दी जा रही सेवाएं

जीवन ज्योति रक्षा समिति सूरजगढ़ द्वारा आमजन को निरंतर कई सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें—

मरीजों को फर्स्ट एड की निःशुल्क सेवा
24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा
आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता
दुर्घटना एवं रेफर केस में जिला अस्पताल झुंझुनूं तक निःशुल्क परिवहन
चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, सीकर व जयपुर ब्लड बैंकों से आपातकालीन रक्त की त्वरित व्यवस्था
शामिल हैं।

आयोजन समिति व संपर्क

आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक सज्जन अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा, सचिव बलवान भास्कर एवं संचालक अशोक जांगिड़ सहित पूरी टीम जुटी हुई है।
रक्तदान पंजीकरण एवं जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क सूत्रों पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!