Monday, June 30, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर और तीतर के शिकार पर दो युवक...

सूरजगढ़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर और तीतर के शिकार पर दो युवक गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

सूरजगढ़: क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोर और संरक्षित प्रजाति तीतर के शिकार के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से एक मृत मोर और एक तीतर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिड़ावा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में संजय पुत्र सरवन सिंह और अशोक पुत्र कांसीराम को उस समय पकड़ा गया जब वे मोर और तीतर का शिकार कर चुके थे। दोनों आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त एक गुलेल व जाल भी बरामद की गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में वनपाल सुधीर भडिया और वनरक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया की टीम ने दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को धरदबोचा।

बरामद किए गए मोर और तीतर के शवों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक की देखरेख में करवाया गया। इसके पश्चात दोनों मृत पक्षियों का वन विभाग के नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया।

वन विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसी प्रकार तीतर भी संरक्षित वन्य जीवों की सूची में शामिल है। इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाती है।

वन विभाग की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी वन्य जीवों के शिकार की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और वन्य जीवन की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!