Tuesday, March 3, 2026
Homeपिलानीसुशासन पखवाड़ा: पिलानी में विकास रथ के साथ भाजपा नेता राजेश दहिया...

सुशासन पखवाड़ा: पिलानी में विकास रथ के साथ भाजपा नेता राजेश दहिया का जनसंपर्क, ग्रामीणों को गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पिलानी: प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे 15 दिवसीय सुशासन पखवाड़े के तहत पिलानी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के चौथे दिन भाजपा नेता राजेश दहिया ने विकास रथ के माध्यम से खुड़ानिया, बजावा, तिगियास, लाम्बा और बुडानिया ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश दहिया ने पिलानी विधानसभा के विभिन्न गांवों में विकास रथ के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन, समयबद्ध सेवाएं और प्रत्येक परिवार तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति मिली है।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प दोहराया गया कि राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पिलानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर और बिना किसी बाधा के पहुंचें। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याएं भी सुनी गईं, ताकि उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा सके।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी सुखदेवा राम, पूर्व प्रधान रोहिताश धांगड़, मंडल अध्यक्ष विकाश स्वामी और मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सौनी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि अशोक पूनिया, जिला मंत्री रिशाल, सुनीता स्वामी, तिगियास सरपंच प्रतिनिधि अंतर सिंह, लाम्बा सरपंच भरत सिंह, बुडानिया सरपंच हनुमान सिंह और अनुज लाम्बा सहित अनेक गणमान्यजन जनसंपर्क अभियान में सहभागी बने।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!