Wednesday, March 4, 2026
Homeसुलतानासुल्ताना में फिल्मी स्टाइल में कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, युवक...

सुल्ताना में फिल्मी स्टाइल में कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

सुल्ताना, 22 फरवरी – सुल्ताना पुलिस ने एक युवक को फिल्मी स्टाइल में कार से स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है।

सुल्ताना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि भुकाना जोहड़ क्षेत्र में कुछ युवक एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी से फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा, तो एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी से तीन-चार युवक स्टंट कर रहे थे। पुलिस को देख तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक ने अपनी स्टंटबाजी जारी रखी।

Advertisement's

पुलिस ने उस युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम विकास कुमार बताया। विकास कुमार, जो कि 26 वर्ष का है और चारावास का निवासी है, पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से उसकी बोलेरो कैम्पर गाड़ी (नंबर आरजे-18-जीसी-4705) भी जब्त की गई।

पुलिस ने विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!