Saturday, July 26, 2025
Homeझुन्झुनूसिंघानिया विश्वविद्यालय ने किया नए शैक्षणिक सत्र का आगाज: कैलेंडर हुआ जारी

सिंघानिया विश्वविद्यालय ने किया नए शैक्षणिक सत्र का आगाज: कैलेंडर हुआ जारी

पचेरी, 14 जनवरी 2025: सिंघानिया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक नया वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर पूरे वर्ष के शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में कैलेंडर का विमोचन किया गया।

इस समारोह में लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच नीरू यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यादव, जिन्हें हॉकी महिला सरपंच के नाम से भी जाना जाता है, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को मल्टीटास्किंग में निपुण होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मल्टीटास्किंग के माध्यम से युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर न केवल छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा बल्कि उन्हें सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

उपाध्यक्ष एवं कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल ने बताया कि यह कैलेंडर छात्रों को समय प्रबंधन और योजना बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान कर रहा है और यह कैलेंडर विश्वविद्यालय की प्रमुख तिथियों और आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती ने इस पहल को विश्वविद्यालय की अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. पंकज गौड़, सांस्कृतिक संकाय के अधिष्ठाता डॉ. रामनिवास ‘मानव’, पचेरी ग्राम पूर्व सरपंच ओम प्रकाश बोरा, पीवीसी डॉ पवन कुमार त्रिपाठी, रजिस्ट्रार मोहमद इमरान हाशमी, डिप्टी रजिस्ट्रार आरुषि सिंह, रिसर्च डीन डॉ सुमेर सिंह, प्लेसमेंट डीन डॉ अलोक कुमार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ देव पटेल, प्रशासनिक अधिकारी विजेंदर शर्मा , कंप्यूटर डिपार्टमेंट हेड डॉ बजरंग पुनिआ, जन संपर्क अधिकारी डॉ मोनिका सैनी, ओ एस डी संजीव ग्रोवर, सिंघानिया स्कूल प्रिंसिपल डॉ विजय, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!