Friday, March 6, 2026
Homeपिलानीसाधु के भेष में लूट! रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के...

साधु के भेष में लूट! रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने छीने, अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

पिलानी: क्षेत्र में साधु के वेश में ठगी और लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रास्ता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला के सोने-चांदी के आभूषण झपट लिए थे।

यह कार्रवाई वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में पिलानी थाना अधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

इस मामले में परिवादिया शीला पूनिया ने पुलिस थाना पिलानी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उनकी सास शांति देवी पत्नी अमरमान, उम्र 73 वर्ष, निवासी धिधवा बिचला 24 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे धिधवा आथूना से अपने घर लौट रही थीं।

जब वह सेठा वाले मंदिर के पास पहुंचीं, तभी एक कार में सवार दो व्यक्ति उनके पास आए। इनमें से एक व्यक्ति ने साधु जैसे कपड़े पहन रखे थे, जबकि दूसरा सामान्य वेशभूषा में था। दोनों ने शांति देवी से खाटू श्याम मंदिर जाने का रास्ता पूछा।

शांति देवी ने जब बताया कि उन्हें रास्ते की जानकारी नहीं है, तभी दोनों ने अचानक उनके दोनों कानों से सोने की बालियां और हाथ की चांदी की अंगूठी झपट ली और कार में बैठकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थाना पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजवीर और दीवान उर्फ सुनील उप जिला कारागृह भादरा में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने 5 मार्च 2026 को प्रोडक्शन वारंट के जरिए दोनों को जेल से हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पिछले छह महीनों में सिद्धमुख, भादरा, भिरानी, राजगढ़ और हमीरवास थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की कई वारदातें करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें राजवीर नाथ पुत्र रघुवीर उर्फ रूघवीर, उम्र 33 वर्ष, निवासी कन्होरा थाना रोहाडी जिला रेवाड़ी (हरियाणा) तथा दीवान उर्फ सुनील पुत्र राजुनाथ, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 17 दिनोद थाना सदर भिवानी जिला भिवानी (हरियाणा) शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात करता था। आरोपी साधु का वेश धारण कर धार्मिक स्थलों का रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग और अकेली महिलाओं से बातचीत करते थे।

जब महिलाएं उनके करीब आतीं, तो आरोपी अचानक उनके गहने झपटकर कार से फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन की नंबर प्लेट और वेशभूषा बदलने में भी माहिर हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

इस पूरे ऑपरेशन में पिलानी थाना पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में थाना अधिकारी चन्द्रभान, हेड कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल हरेन्द्र शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!