Tuesday, March 3, 2026
Homeझुन्झुनूसत्यप्रकाश पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त: इतिहास विषय...

सत्यप्रकाश पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त: इतिहास विषय में शोध कार्य पूरा, 18–19वीं शताब्दी में मारवाड़ के शिल्पकार वर्ग पर किया अध्ययन

झुंझुनू: घरड़ाना खुर्द निवासी सत्यप्रकाश पूनिया को राजस्थान विश्वविद्यालय ने पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध इतिहास विभाग में सहायक आचार्य डॉ कर्मवीर के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय “18-19वीं शताब्दी में मारवाड़ के शिल्पकार वर्ग की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अध्ययन” रहा। सत्यप्रकाश ने वर्ष 2017 में अपना लघु शोध कार्य पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने उच्चस्तरीय शोध की दिशा में कदम बढ़ाया। लंबे समय के अध्ययन, दस्तावेजी अनुसंधान और ऐतिहासिक विश्लेषण के बाद उन्होंने अपना प्रबंध प्रस्तुत किया। पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने के अवसर पर सत्यप्रकाश के परिवारजन, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनके सहपाठी उपस्थित रहे। सभी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।सत्यप्रकाश के पिता बजरंग लाल पूनिया ने विश्वविद्यालय प्रशासन, शोध मार्गदर्शक और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!