Thursday, August 7, 2025
Homeदेशसंसद का शीतकालीन सत्र: अडानी और सोरोस के मुद्दों पर हंगामा

संसद का शीतकालीन सत्र: अडानी और सोरोस के मुद्दों पर हंगामा

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और इस दौरान सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा से अधिक हंगामा देखने को मिल रहा है। प्रमुख विषयों में अडानी समूह और जॉर्ज सोरोस के विवाद शामिल हैं, जिन्हें लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार चल रही है।

INDIA गठबंधन का अडानी मुद्दे पर जोर

विपक्षी INDIA गठबंधन ने अडानी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाए। बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए सत्ताधारी दल के नेताओं को तिरंगा और गुलाब भेंट किया। इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी अडानी की तस्वीर छपे बैग लेकर संसद परिसर में पहुंचे, जो विरोध का एक नया रूप माना गया। विपक्ष ने ‘देश बिकने नहीं देंगे’ जैसे नारों के साथ संसद में अपनी आवाज बुलंद की।

बीजेपी का सोरोस के नाम पर पलटवार

दूसरी ओर, भाजपा ने विपक्ष पर जॉर्ज सोरोस का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के पोस्टर लहराते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। भाजपा का दावा है कि विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

संसद का शीतकालीन सत्र: अडानी और सोरोस के मुद्दों पर हंगामा

जॉर्ज सोरोस कौन हैं?

बीजेपी द्वारा बार-बार निशाने पर लिए गए जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी निवेशक और समाजसेवी हैं, जिनका जन्म 1930 में हंगरी के बुडापेस्ट में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, उनके यहूदी परिवार ने झूठी पहचान पत्र बनवाकर अपनी जान बचाई। युद्ध के बाद, 1947 में सोरोस ने हंगरी छोड़कर लंदन का रुख किया, जहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की।

1956 में वे अमेरिका पहुंचे और फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट की दुनिया में कदम रखा। 1973 में उन्होंने ‘सोरोस फंड मैनेजमेंट’ की स्थापना की, जो अमेरिकी इतिहास में एक सफल इन्वेस्टमेंट फंड माना जाता है। 1979 में उन्होंने अपनी संपत्ति से दान देना शुरू किया और रंगभेद के खिलाफ लड़ रहे अफ्रीकी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की।

सोरोस की निजी जिंदगी

सोरोस ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी एनालिसे विश्चेक जर्मन प्रवासी थीं, जिनसे उनके तीन बच्चे हुए। दूसरी शादी उन्होंने सुसेन वीबर से की, जिससे उन्हें दो संतानें हुईं। 2012 में उन्होंने जापानी-अमेरिकी तामिको बोल्टन से विवाह किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!