पिलानी, 30 जून: पिलानी विधायक पितराम सिंह काला आज 61 वर्ष के हो गए हैं। विधायक पितराम सिंह काला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पिलानी में विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं ने 61वें जन्मदिन पर विधायक काला को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विधायक आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, अनिल जांगिड़, ताराचंद रायला, सुंदरलाल रायला, मुकेश गोठवाल, राजेश काजला, रोशन मोरवा सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने विधायक काला को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक काला ने जताया आभार
विधायक पितराम सिंह काला ने कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। काला ने यह भी आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की सेवा और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
विधायक काला को एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, ओम प्रकाश हुड़ला, चौमू विधायक शिखा मील बराला, मोहित जिनेवा एनएसयूआई, जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, मनीष मिर्धा, यशवीर सूरा, भीमराज भाटी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी आज शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं।