Saturday, August 23, 2025
Homeदेशलॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में...

लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में था वांछित

मुंबई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लेने की बड़ी खबर सामने आई है। हालांकि मुंबई पुलिस या दिल्ली पुलिस ने इस पर औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनमोल को अमेरिका से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सलमान खान के मामले में वॉन्टेड

अनमोल बिश्नोई, जो सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वॉन्टेड है, मुंबई पुलिस की प्राथमिक सूची में शामिल है। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत विशेष अदालत ने दो हफ्ते पहले ही अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने पहले पुष्टि की थी कि अनमोल उनके देश में मौजूद है। प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियां उसे जल्द ही भारत लाने की कोशिश कर रही हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड और आरोप

अनमोल बिश्नोई पर कई संगीन आरोप हैं। 2022 में पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। उसके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में अप्रैल 2024 में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसके अतिरिक्त, अनमोल बिश्नोई पर 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है।

फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने का मामला

‘भानु’ के नाम से मशहूर अनमोल बिश्नोई भारत से फर्जी पासपोर्ट पर फरार हुआ था। पहले उसे केन्या और बाद में कनाडा में देखा गया था। पुलिस के अनुसार, अनमोल स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कर विदेश से अपने साथियों के संपर्क में रहता था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!