Saturday, February 28, 2026
Homeसूरजगढ़राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर धींधवा के विद्यार्थियों का BITS Pilani भ्रमण: विज्ञान...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर धींधवा के विद्यार्थियों का BITS Pilani भ्रमण: विज्ञान प्रयोगशालाओं ने बढ़ाया उत्साह

पिलानी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पर साइंस एजुकेशन टूर के बीच BITS Pilani में इस वर्ष एक खास पहल देखने को मिली, जब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला के विद्यार्थियों ने बिट्स पिलानी परिसर भ्रमण किया। इस एजुकेशनल टूर ने छात्रों को विज्ञान दिवस कार्यक्रम से सीधे जोड़ते हुए उनके भीतर शोध और नवाचार के प्रति नई जिज्ञासा जगाई।

न्यू एकेडमिक बिल्डिंग में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों को देश-विदेश के महान वैज्ञानिकों की जीवनी से अवगत कराया गया। साथ ही गणित की जटिल समस्याओं और शोध आधारित अवधारणाओं पर भी चर्चा की गई, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के स्तर की झलक मिली।

भौतिक और जीव विज्ञान लैब में देखा प्रायोगिक प्रदर्शन

विद्यालय के प्राचार्य दीपचंद लाखवान ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों को भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं में ले जाकर प्रैक्टिकल डेमो दिखाया गया। प्रयोगों को देखकर विद्यार्थियों ने विज्ञान को किताबों से बाहर वास्तविक रूप में समझा।

इस शैक्षणिक यात्रा में विज्ञान शिक्षक दीपक सैनी, गणित शिक्षक प्रियंका राव और अंग्रेजी शिक्षक कृष्ण कुमार विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को प्रत्येक गतिविधि की विस्तार से जानकारी दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!