चिड़ावा, 1 मार्च 2025: राष्ट्रीय जाट महासंघ में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ एवं जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा की अभिशंषा पर चिड़ावा ब्लॉक प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही, सुबे. रामनिवास थाकन को पदोन्नति देते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में, राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा में भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं। जिला संयोजक शिक्षाविद् संतोष चौधरी की अभिशंषा पर चिड़ावा महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुनिता भालोठिया की नियुक्ति की गई है, जबकि ब्लॉक प्रभारी के रूप में श्रीमती विमला माठ को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही, सात दिवस के भीतर कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जाट महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा, जिला सलाहकार डॉ. महेंद्र नेहरा, जिला उपाध्यक्ष सुबेदार विरेन्द्र कोठारी, पिलानी ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला, महासचिव सुबेदार जयसिंह बराला, राजवीर भालोठिया, दीपक चौधरी, सत्यवीर सिंह मेंचू, विक्रम लाम्बा, हरिश फोगाट एवं इंद्राज सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।




