Tuesday, March 31, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट...

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

जयपुर, 27 जून 2024: जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून को राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। बाड़मेर के सेड़वा में सबसे ज्यादा 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा, भरतपुर, जयपुर और बाड़मेर में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है:

  • भरतपुर
  • धौलपुर
  • करौली
  • सवाई माधोपुर
  • जयपुर
  • दौसा

इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजस्थान में बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर में 42.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 42 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.7 डिग्री, जोधपुर में 41.2 डिग्री, चूरू में 40.9 डिग्री, पिलानी में 40.8 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

भरतपुर और धौलपुर में तेज बारिश

भरतपुर जिले में दोपहर को तेज बारिश हुई। तेज हवा और गरजते बादलों के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। धौलपुर शहर में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश करीब 30 मिनट तक चली। इस दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया।

अन्य इलाकों में बारिश

झुंझुनूं में भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। उदयपुर शहर में शाम को मौसम बदल गया। करीब 4 बजे शहर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!