चिड़ावा के राजकला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़ावा में भामाशाह संजय राव, IRS (GST कमिश्नर, बीकानेर) द्वारा प्रदान किये गए प्रोजेक्टर सेट का उद्घाटन किया गया। प्रोजेक्टर सेट की लागत एक लाख रुपए है। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से संस्था प्रधान ने भामाशाह का सम्मान किया गया।
भामाशाह संजय राव ने महात्मा गाँधी मालियों की बगीची, चिड़ावा को भी फर्नीचर हेतु एक लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। संजय राव ने संस्था प्रधान सरोज दाधीच के आग्रह पर छात्राओं हेतु कम्प्यूटर लैब तैयार कर विद्यालय को भेंट करने की घोषणा भी की है।
कार्यक्रम आयोजित कर किया भामाशाह का सम्मान
राजकला राजनीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज दाधीच एवं मालियों की बगीची विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र वर्मा द्वारा भामाशाह को सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञामित किया गया। संजय राव ने आगे भी विद्यालय के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की।
श्री कैलाशचन्न शर्मा CBED चिड़ावा द्वारा चिड़ावा और सूरजगढ़ ब्लॉक में संचालित शिक्षण संस्थाओं के उत्थान हेतु भामाशाह द्वारा करवाये जा रहे कार्यों की सराहना की गई। सीबीईओ शर्मा ने कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों को भी सहयोग करने का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री घनश्याम सिरोही ASP (कस्टम), एसीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, कर्ण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, निहाल सिंह, अशोक दायमा, ईश्वर सिंह, शेखर शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी चिड़ावा, निरंजन लाल शर्मा, शशिकान्त शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया।