मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से 8 घायल, 20 के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानसठ थाना क्षेत्र के एक मकान की छत गिरने से 8 लोग घायल हो गए, जबकि 20 लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मकान के लिंटर को ऊपर उठाने का काम चल रहा था, इसी दौरान छत गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आसपास के जनपदों से भी मदद मांगी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के समुचित उपचार की भी व्यवस्था करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here