Thursday, March 5, 2026
Homeमंड्रेलामंड्रेला का नाम रोशन: विजेंद्र कुमावत SIR अभियान में जिले में नंबर-1

मंड्रेला का नाम रोशन: विजेंद्र कुमावत SIR अभियान में जिले में नंबर-1

मंड्रेला: शिक्षा जगत और प्रशासनिक क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया, जब SIR अभियान में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षक विजेंद्र कुमावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया है।

SIR अभियान (Special Intensive Revision) के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए नंदरामपुरा निवासी शिक्षक विजेंद्र कुमावत को प्रथम सुपरवाइजर के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन के निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर अरुण गर्ग द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विजेंद्र कुमावत ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे अकेले की नहीं, बल्कि मंड्रेला क्षेत्र के सभी बीएलओ साथियों और सहयोगी कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उपखंड अधिकारी नरेश सोनी और नायब तहसीलदार सन्नी भांबू को मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देते रहेंगे।

विजेंद्र कुमावत ने कहा कि “हमने टीम भावना के साथ लक्ष्य प्राप्त किया और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!