Thursday, March 5, 2026
Homeपिलानीबिरला शिक्षण संस्थान ने शहीदों की याद में मनाया विजय दिवस, शहीदों...

बिरला शिक्षण संस्थान ने शहीदों की याद में मनाया विजय दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया

बिरला शिक्षण संस्थान की तरफ से आज इको पार्क में विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पितराम सिंह काला थे तथा अध्यक्षता मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी ने की। विशिष्ट अतिथि बिरला म्यूजियम निदेशक डॉ वीएन धोलाखंडी, बिरला हवेली निदेशक अशोक तोला, डॉ. एम कस्तूरी प्राचार्या बिरला बालिका विद्यापीठ व धीरेंद्र सिंह प्राचार्य बिरला स्कूल थे।

आयोजन के लिए ईको पार्क में विशेष सजावट की गई थी। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि पितराम सिंह काला और मेजर जनरल एसएस नायर ने भारतीय वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधायक काला ने बताया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

अध्यक्षता कर रहे मेजर जनरल एसएस नायर ने बताया कि कृतज्ञ राष्ट्र 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को आज के दिन गर्व से याद करता हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने बताया 1971 के युद्ध में करीब 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे जबकि 9851जवान घायल हुए थे। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

ये रहे मौजूद

ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जीएस गिल, चंद्र शेखर राठौड़, देवेंद्र झाझड़िया, नरेंद्र सरपंच, अनुराग जोया, रणधीर गोठवाल, कपिल शर्मा, प्रशांत काला, संजय सिंह, मोंटू स्वामी, महेश चंद्र पांडे, सीमा सिन्हा, विजय तोला, अचला वर्मा, अंजू डोगरा, डॉ मनोज जांगिड़ आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!