चिड़ावा, 14 अगस्त 2024: शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद से बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ भड़की हिंसा को लेकर भारत में जन आक्रोश चरम पर है। चिड़ावा में आज सर्व हिन्दू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में सर्व हिन्दू समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
रैली में शामिल हुए राजेश दहिया ने मीडिया से कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू भाईयों पर जो अत्याचार हो रहा है और वहाॅं के मन्दिरों में जिस तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उससे भारत के करोड़ों हिन्दू आज गुस्से में हैं। हिंसा के विरोध में आयोजित जन आक्रोश मार्च के माध्यम से हम बांग्लादेश के इस्लामिक संगठनों को बताना चाहते हैं कि हिन्दुओं पर अत्याचार बन्द करें, इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।
जन आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने भारत सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं की रक्षा के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
नया बस स्टैण्ड पुलिस चौकी के सामने से शुरू हुई जन आक्रोश रैली पंचायत समिति, कबूतर खाना, पुरानी तहसील रोड़ होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां आक्रोशित सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विडियो देखें…
रैली में ये हुए शामिल
जन आक्रोश रैली में भाजपा नेता राजेश दहिया, रामगोपाल मिश्रा, बाबूलाल वर्मा, शंकरलाल वर्मा, राजेंद्र पाल कोच, सुरेश भूकर, संदीप शर्मा, अनील शर्मा, सुनील सिद्धड, सुरेश जलिंद्रा, रविकांत शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, इन्द्र सूरजगढिया, मदन डारा, महेंद्र मोदी, महेश शर्मा धन्ना, अनील नेहरा, विकास कुलहरी, आशीष डांगी, मनीष जांगिड़, मुकेश खण्डेलवाल, महेन्द्र यादव, मुकेश जलिंद्रा, पिंटू ककरानिया, लीलाधर कमांडो, रामचन्द्र शर्मा, उमराव डांगी, सुरेश मालानी, देवानन्द चौधरी, रजनीकांत ककरानिया, बिल्लू मुरादपुरिया, नरेंद्र गिरधर, अभीषेक पारीक, विकास पायल, कमलकान्त पुजारी, सचिन नायक, सुशील कोठारी, रवि चोटिया, रमेश स्वामी, संतोष सैनी, सुरेश सामरिया, बबिता जिसपाल, रिया जिसपाल, ग्यारसी देवी, बेबी श्वेता, कान्ता, निहारिका, बबिता, आरती, कलावती व अन्य महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए।
चिड़ावा में आयोजित इस जन आक्रोश रैली ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भारत में गहरी नाराजगी है। इस रैली के माध्यम से सर्व हिन्दू समाज ने अपनी एकजुटता और बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।