Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावाबकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए नगरपालिका ने चलाया विशेष...

बकाया नगरीय विकास कर की वसूली के लिए नगरपालिका ने चलाया विशेष अभियान

नगरपालिका चिड़ावा में नगरीय विकास कर की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया गया है। अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील ने बताया कि कर वसूली के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को निर्धारित लक्ष्य आवंटित किये गये है। टीम द्वारा संबंधित बकायादारों को स्व-निर्धारण प्रपत्र एवं मौके पर सम्पति का नाप कर बकाया नगरीय विकास कर जमा करवाये जाने हेतु सचेत किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च 2024 तक नगरीय विकास कर जमा कराये जाने पर ब्याज एवं बकाया राशि में विशेष छूट प्रदान की गई है।

बकाया नही जमा करवाने पर निकलेगा कुर्की वारंट

अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील के अनुसार नगर पालिका द्वारा बकायादारों को नोटिस जारी किये जा रहें है। नोटिस में निर्धारित समयावधि में नगरीय विकास कर जमा नही कराए जाने पर बकायेदार के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किये जायेगें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!