Saturday, February 14, 2026
Homeझुन्झुनूपुजारी सेवक महासंघ ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री...

पुजारी सेवक महासंघ ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मिला आश्वासन

झुंझुनूं: पुजारी सेवक महासंघ (रजि.) के पदाधिकारियों ने रविवार को झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को पुजारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। गहलोत के झुंझुनूं दौरे के दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने उनका माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा खाटूश्याम में आयोजित महासंघ के महाधिवेशन में पारित मांग पत्र उन्हें सौंपा।

पुजारियों की समस्याओं पर गंभीर हुआ महासंघ

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यभर में मंदिरों में सेवाकालीन पुजारियों को उचित मानदेय, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में पुजारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, नियमित वेतनमान तय करने और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन लगातार आंदोलनरत है और अब सरकार से ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री से चर्चा का मिला आश्वासन

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने महासंघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुजारी समाज समाजिक और धार्मिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर संवेदनशील है।

खाटूश्याम महाधिवेशन में पारित मांग पत्र बना आधार

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में खाटूश्याम में आयोजित राज्य स्तरीय महाधिवेशन में पुजारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
वहीं, मांग पत्र में मंदिरों के प्रबंधन, पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया और मानदेय वृद्धि को लेकर कई बिंदुओं को शामिल किया गया था।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे महासंघ के ये पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीनारायण शर्मा, सीकर जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, झुंझुनूं जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, जिला संयोजक महेश बासावतिया, रामचंद्र पाटोदा, विनोद शर्मा इंडाली और अभिषेक शर्मा शामिल थे। सभी ने संयुक्त रूप से मंत्री से आग्रह किया कि महासंघ के प्रस्तावित मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!