Category: पिलानी
-

पिलानी के लीखवा में निर्माणाधीन मकान पर हादसा: करंट से 2 मजदूरों की मौत, लोहे की रॉड 11 केवी लाइन से छूने से हुई दुर्घटना
पिलानी: निकटवर्ती लीखवा गांव में रविवार को एक निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सैटरिंग कार्य के दौरान 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। करंट की इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लीखवा गांव…
-

पिलानी थाने के हिस्ट्री शीटर मोनू पीपली का लोहारू में मर्डर: शराब पार्टी के बाद दोस्त ने ही लोहे की पाइप से हमला कर सर फोड़ा, उपचार के दौरान हुई मौत
पिलानी, 19 जुलाई: पिलानी थाने के हिस्ट्री शीटर नवीन उर्फ मोनू पीपली की आज हरियाणा के लोहारू में हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के बाद हुए झगड़े में दोस्त ने ही पाइप से हमला कर सर फोड़ दिया जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनू पीपली, हरियाणा की मिंटू मोड़ासिया गैंग…
-

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में एनसीसी छात्राओं की अनूठी पहल, मां के नाम का पौधा लगाया
पिलानी, 19 जुलाई: बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी की एनसीसी की छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के तहत विद्यालय की सभी एनसीसी छात्राओं ने अपनी माँ के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नाम का पौधा लगाया। कार्यक्रम…
-

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरी के स्टाफ ने दिखाई संवेदनशीलता, छात्राओं के परिवार को संबल देने की अनूठी पहल
पिलानी: झुंझुनूं जिले के पिलानी ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेरी के शिक्षकों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाया है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं सपना, प्रिया, पलक और प्रियांशु के पिता राजेन्द्र सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद परिवार की आर्थिक…
-

पिलानी में स्मार्ट मीटर का विरोध: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव, विधायक काला ने कहा सरकार गरीबों के साथ कर रही है अन्याय
पिलानी, 14 जुलाई: पिलानी में विद्युत विभाग की स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक पितराम सिंह काला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…
-

बसंत धाम पिलानी में बालाजी, खाटू श्याम और शिव परिवार के मंदिरों का भूमि पूजन सम्पन्न, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रखी गई नींव, श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया विशेष
पिलानी: पिलानी के लोहारू रोड स्थित बसंत धाम मंदिर परिसर में शनिवार को धार्मिक श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण के बीच बालाजी, खाटू श्याम और शिव परिवार के मंदिरों की विधिवत नींव रखी गई। बसंत धाम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वैदिक रीति अनुसार भूमि पूजन पंडित रजत शास्त्री…
-

आंध्रप्रदेश के अमरावती में बनेगा बिट्स का एआई+ कैम्पस, बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 1,219 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, दीक्षांत समारोह में डॉ कुमार मंगलम बिरला ने की घोषणा
पिलानी, 13 जुलाई: बिट्स पिलानी के मुख्य सभागार में रविवार, 13 जुलाई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में 1706 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गई, जिनमें 1324 स्नातक डिग्रियां, 279 स्नातकोत्तर डिग्रियां और 103 डॉक्टरेट डिग्रियां शामिल थीं। समारोह के मुख्य अतिथि देश के पूर्व चीफ जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ थे,…
-

पिलानी में गोगामेड़ी से लौट रहे जातरुओं की पिकअप पलटी, दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल
पिलानी: शनिवार देर शाम पिलानी कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा चूरू जिले की सीमा के पास हुआ, जब अचानक सड़क पर आए एक स्वान (कुत्ते) को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण…
-

बिट्स पिलानी का कन्वोकेशन 2025 कल: पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे चीफ गेस्ट, चांसलर डॉ. कुमार मंगलम बिड़ला भी शामिल होंगे कार्यक्रम में
पिलानी, 12 जुलाई: बिट्स पिलानी का कन्वोकेशन 2025 कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ चीफ गेस्ट होंगे जबकि बिट्स चांसलर और उद्योगपति डॉ कुमार मंगलम बिड़ला कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रजिस्ट्रार कर्नल सौम्यव्रत चक्रवर्ती ने बताया कि बिट्स ऑडिटोरियम में रविवार सुबह 9 बजे कार्यक्रम…
-

सड़क दुर्घटना में सरदारपुरा के युवक की मौत: 4 साल पहले ही विद्युत विभाग में लगी थी नौकरी, छुट्टी पर घर वापस आ रहा था
पिलानी, 12 जुलाई: पंचायत समिति क्षेत्र के सरदारपुरा गांव के एक युवक की छापड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक विकास कुमार पुत्र रामचंद्र विद्युत विभाग में हेल्पर के पद पर भीलवाड़ा जिले के रायपुर में कार्यरत था। युवक की मौत से गांव में माहौल गमगीन है। मृतक विकास…
