Tuesday, December 9, 2025
Homeपिलानीपिलानी वार्ड 3 में 22 सड़कों और नए नलकूप का लोकार्पण, विधायक...

पिलानी वार्ड 3 में 22 सड़कों और नए नलकूप का लोकार्पण, विधायक पितराम काला की 3 नई घोषणाएं

पिलानी: नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। वार्ड संख्या 3 में बालाजी मंदिर के पास बने नए नलकूप और 22 सड़कों का लोकार्पण किया गया। बड़े पैमाने पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक पितराम काला ने वार्डवासियों को जल आपूर्ति और सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए तीन नए प्रोजेक्ट देने की घोषणा की। समारोह में स्थानीय निवासियों ने भारी उत्साह के साथ अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन कमलेश रणवां ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक पितराम काला मंच पर मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि रूप में रोहतास रणवां, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवां, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, जिला पार्षद विनीता रणवां, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप झाझड़िया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिलानी विनोद काजला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चिड़ावा संजय सैनी तथा वार्ड पार्षद अनुजा गोस्वामी उपस्थित रही।

इनके साथ मंच पर महावीर, अनिल सरपंच, सुबे सिंह भटैया, पंचायत समिति सदस्य महावीर लांबा, प्रेमानंद बुडानिया, पुरुषोत्तम भटैया और दिलबाग कड़वासरा सहित वार्ड के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आनंद सिंह रावत, सुबीर सिंह रेडू, करण सिंह, बनवारी डूडी, रंजीत बेनीवाल, दलबीर, विक्रम, भगत सिंह, प्रेम प्रकाश, डॉक्टर सतवीर, जय प्रकाश डूडी, प्रकाश, विजय सिंह शोरण, अमर सिंह यादव, राकेश दनेवा, हरि सिंह चौधरी, प्रभु सिंह, प्रहलाद, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश जांगिड़, हवा सिंह, मदन सिंह वर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, जितेंद्र यादव, राम भगत रेडू, पूरण सिंह, गोपाल भंडारी, प्रताप स्वामी, धर्मपाल सैला, प्रेमलाल, मोहन सिंह, खीम सिंह, जीवन लाल, माधो सिंह, महेंद्र सैन, हनुमान सिंह, सुबेदार महेंद्र सिंह, सुबेदार अनारमल मांजू, धर्मपाल कानावासी, सुमेर सिंह, जितेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र सिंह, रोहिताश, सुरेंद्र सिंह, रमेश पेंटर, हितेश आहुजा, गौरांग बंसल, देव कुमार, प्रेम जांगीड, माहीराम कासनिया, निहाल सिंह कासनिया, होशियार सिंह और महेंद्र धायल समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रतिनिधियों का सम्मान कर विकास कार्यों की सराहना की।

विधायक पितराम काला ने कहा कि पिलानी के हर वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीः-

1) BITS के पीछे एक नया नलकूप
2) घुमनसर री बोरिंग क्षेत्र में एक और नलकूप
3) बालाजी मंदिर के पास नई पानी की टंकी का निर्माण

इन परियोजनाओं से वार्ड 3 में लंबे समय से चल रही जल समस्या को राहत मिलने की उम्मीद है।

वार्ड पार्षद अनुजा गोस्वामी ने सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों का धन्यवाद जताया। मंच संचालन राजकुमार राठी (जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन) ने संभाला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!