पिलानी: नाबालिग बच्ची से लगातार दो साल तक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला झुंझुनूं जिले की बड़ी क्राइम न्यूज, रेप केस, पीड़िता को न्याय और पिलानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बना हुआ है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित नाबालिग की मां ने पुलिस थाना पिलानी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि चार युवकों द्वारा उसकी बेटी के साथ पिछले दो वर्षों से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही चिड़ावा वृताधिकारी विकास धीधवाल के निर्देशन में टीम ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच के दौरान जुटाए गए पुख्ता सबूतों के आधार पर हंसावास खुर्द, थाना बाढड़ा, जिला चरखी दादरी हरियाणा निवासी आरोपी नरेंद्र कुमार (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन और आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और चिड़ावा वृताधिकारी विकास धीधवाल मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पिलानी थाना प्रभारी चंद्रभान और टीम सदस्यों प्रताप कुमार, महावीर, महेंद्र, सतीश कुमार और धर्मवीर ने तकनीकी व सूचनात्मक साक्ष्य जुटाकर आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि आरोपी सख्त सजा से बच ना सके।




